ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

भदोही :  गोपीगंज शहीद तिराहा मीरजापुर मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और आयशर मिनी ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में भोगांव निवासी विकास यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमन मिश्रा (25) और शुभम यादव (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी गोपीगंज से ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान अमन मिश्रा ने भी दम तोड़ दिया।शुभम यादव का उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : अवधनाथ 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.