नवविवाहित दंपती ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत, पति का बीएचयू में इलाज जारी

गोपीगंज, भदोही :  थाना गोपीगंज क्षेत्र के तुरंतपुर गांव में मंगलवार को एक नवविवाहित दंपती द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार नीलम (22 वर्ष) पत्नी सूबेदार गौतम और उनके पति सूबेदार गौतम (24 वर्ष) पुत्र कड़ेदीन गौतम निवासी ग्राम तुरंतपुर ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सूबेदार गौतम को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन चावड़ा, संबंधित मजिस्ट्रेट तथा फील्ड यूनिट की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य संकलित कर जांच शुरू

रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.