धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

भदोही :  गोपीगंज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया जिसने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता की निजता का उल्लंघन कर जाली इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार करने और उनका उपयोग कर ब्लैकमेल करते हुए शादी का दबाव बनाने वाले अभियुक्त है। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि
पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे लगातार जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने का दबाव बना रहा है। अभियुक्त ने पीड़िता के निजी डेटा और तस्वीरों से छेड़छाड़ कर फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड (फर्जी प्रोफाइल/दस्तावेज) तैयार किये थे। इन जाली रिकॉर्ड्स को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। गोपीगंज पुलिस ने मुखबिरी सूचना पर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं से संबंधित अभियुक्त पवन गुप्ता निवासी करसौता थाना घोरावल,सोनभद्र को मिर्जापुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। पुलिस टीम में 
निरीक्षक अपराध विजय प्रताप सिंह, सुरेन्द्र गहलौत रहे।

रिपोर्टर : जयशंकर यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.