रजिस्टरों व यक्ष ऐप का एएसपी ने किया भौतिक सत्यापन,सख्त निर्देश

भदोही :  एएसपी शुभम अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में समस्त थानों से आये बीट कांस्टेबलों/हेड कांस्टेबलों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई। इस दौरान उन्होंने बीट पुलिस कर्मियों के पास उपलब्ध हिस्ट्रीशीटर निगरानी, नकबजनी व चोरी के अभियुक्तों के निगरानी रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन व भौतिक सत्यापन किया। इसके साथ ही तकनीकी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु प्रत्येक बीट पुलिस कर्मी के मोबाइल में यक्ष ऐप के सक्रिय होने तथा उस पर किये गये सत्यापन के विवरण की लाइव चेकिंग की गई। सभी कर्मियों को बीट स्तर पर अपराधियों की कड़ाई से निगरानी करने और यक्ष ऐप पर डेटा को अपडेट रखने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश भी दिये। इस त्वरित व सीधी कार्रवाई से जनपदीय बीट पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय, मुस्तैद व पारदर्शी बनाने का लक्ष्य तय किया गया।

रिपोर्टर : जयशंकर यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.