वाराणसी इंडेन मंडल कार्यालय के अंतर्गत भदोही एलपीजी वितरक संगोष्ठी का आयोजन

भदोही - जनपद में वाराणसी इंडेन मंडल कार्यालय के अंतर्गत भदोही एलपीजी वितरक संगोष्ठी का आयोजन माडर्न रेस्टोरेंट सूफीनगर जांगीगंज के सभागार में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता विनोद कुमार सोनकर ने किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अब्दुल लतीफ मंडलीय एलपीजी बिक्री प्रमुख वाराणसी व विशिष्ट अतिथि उप मण्डलीय एलपीजी बिक्री प्रमुख नीतीश चौरसिया व अखिलेश सिंह एलपीजी सेल्स प्रमुख भदोही उपस्थित रहे मुख्य अतिथि अब्दुल लतीफ ने कहा कि डिलीवरी डीएसी के द्वारा ही होगा और कमर्शियल सिलेंडर का कनेक्शन ज़्यादा से ज़्यादा व्यापारियों से संपर्क कर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं विद्यालय तथा थानों में एक्ज़ेम्प्टेड कनेक्शन बनाया जाय तथा इनवाइस जनरेट की समय सीमा निर्धारित 5 दिवस किया गया है,जहाँ सारे वितरक का इंडेंट एक दिन पहले किया जाना सुनिश्चित किया है तथा कंपनी के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला विशिष्ट अतिथि नीतीश चौरसिया ने कहा कि सारे डिलीवरी मेन ड्रेस में ही डिलीवरी करे तथा ग्राहक से मधुर संबंध बनाये व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और सेफ्टी चेक अवश्य कराएं ताकि प्लांट को सेफ्टी कैप के साथ ही प्लांट को वापस किया जाये प्लांट से आई हुई गाड़ी को महज मात्र 5 घण्टे मे वापस करे और जुलाई महीने में स्वच्छता अभियान चलाकर पौधारोपण कर सभी गैस एजेंसी वितरक पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें और फील्ड आफिसर अखिलेश जी ने दोनों अतिथियों सहित सभी वितरकों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरुण मिश्रा इंद्रेश पांडेय इम्तियाज खान मनोज पाल कल्पनाथ सिंह अतुल यादव इम्तियाज़ ख़ान पंडित मोके यादव सुधीर गौतम राम मिलन राम सिंह प्यारे लाल विजय कुमार विनोद तिवारी अंकित सिंह प्रकाश सिंह अजय सिंह बबलू सिंह आदि वितरक मौजूद रहे। तथा पिछले वर्ष श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वितरकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर - जयशंकर यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.