विधायक ने किया विद्यालय भवन का लोकार्पण

औराई : शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि जुड़ गई। विधायक निधि से निर्मित आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल घोसिया जयरामपुर के 9.50 लाख से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण सोमवार को मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने पूजन-अर्चन, फीता काटकर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, वृक्षारोपण कर करते हुए किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली पूंजी है। विधायक निधि का सदुपयोग इसी तरह शिक्षा और स्वास्थ्य में होना चाहिए ताकि क्षेत्र का हर बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल घोसिया बच्चों के लिए आधुनिक ज्ञान का केंद्र भी साबित होगा। आने वाले समय में उन्होंने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कम्प्यूटर उपलब्ध कराने की बात कहीं। प्रधानाचार्य अंकित पांडेय ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्रम, माँ विंध्यवासिनी की प्रतिमा देकर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

 इस दौरान राकेश कुमार दूबे, विजय शंकर दूबे चुन्नू गुरु, कुलदीप दूबे, ज्ञानशंकर उपाध्याय, शीतला प्रसाद तिवारी, फूलचंद दूबे, रामेश्वर तिवारी, सुषमा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : जयशंकर यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.