सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम–एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

भदोही : तहसील ज्ञानपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की संयुक्त अध्यक्षता में दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करते हैं।

रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.