मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार,मोटरसाइकिल बरामद
भदोही : भदोही पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए वाराणसी निवासी एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई CD Deluxe (UP 62 Y 2808) मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
17 जुलाई को बड़े शिव मंदिर के पास स्थित डिलीवरी ऑफिस के बाहर से डिलीवरी बॉय राकेश उपाध्याय की बाइक चोरी हुई थी। गोपीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान से आरोपी मनोज प्रजापति को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
रिपोर्टर : अवधनाथ यादव
No Previous Comments found.