ज्ञानपुर विधानसभा के सेक्टर-39 गहराई में बसपा की सेक्टर/बूथ समीक्षा बैठक सम्पन्न, 2027 मिशन को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
भदोही : बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जनपद -संत रविदास नगर भदोही में 393विधानसभा क्षेत्र ज्ञानपुर के अन्तर्गत सेक्टर नंबर 39 गेराई, के सेक्टर स्तरीय/बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रकाश चौधरी जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी जनपद -संत रविदास नगर भदोही जी ने किया,जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री राम जियावन कश्यप एडवोकेट,मण्डल प्रभारी मीरजापुर मण्डल जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं माताओं एवं बहनों को संबोधित करते हुए आह्वान किए की आने वाले सन् 2027में पांचवीं बार आदरणीया बहन जी कों मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे तभी हम-सब का भला होगा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जय प्रकाश चौधरी जिलाध्यक्ष जी ने उपस्थित सभी सभी माताओं एवं बहनों तथा नौजवान सभी साथियों से अनुरोध किया, कि आप लोग अपने -अपने बूथों पर आने वाले 2027 में सर्व समाज की टोली बनाकर भाईचारा कायम करते हुए एक -एक वोट कों जोड़कर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेंगे, प्रत्याशी चाहें जो भी टीकट आदरणीया बहन जी से आशीर्वाद प्राप्त करके हमारे आपके बीच में आयें हम-सब मीलकर उनको जिताकर आदरणीया बहन जी के हाथों को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे जिससे आदरणीया बहन जी कों पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाया जा सके, तथा उपस्थित सभी जिम्मेदार साथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अपना बूथ करो मजबूत, सारे दुखों का एक निदान नीला झण्डा हाथी निशान, कार्यक्रम स्थल -चहरपुर ,गहरपुर , में श्री रामनारायण उर्फ गड्डू जी के आवास पर बूथ संख्या 320,321, गहरपुर बूथ पर नौजवानों कार्यकर्ता साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गई,बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विशेष रूप से उपस्थित -श्री राम जियावन कश्यप एडवोकेट मण्डल प्रभारी मीरजापुर मण्डल, श्री महेन्द्र कुमार गौतम मुस्लिम समाज भाईचारा संयोजक मीरजापुर मण्डल,जय प्रकाश चौधरी जिलाध्यक्ष बसपा भदोही, श्री आशीष कुमार तिवारी जिला उपाध्यक्ष,श्री अशोक कुमार चौधरी विधानसभा प्रभारी ज्ञानपुर, श्री गुलाब चंद मौर्य विधानसभा प्रभारी ज्ञानपुर, श्री सुभाषचन्द्र गौतम विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानपुर, श्री प्रेमचंद गौतम विधानसभा महासचिव, श्री माता सेवक गौतम विधानसभा सचिव अफजाल अंसारी वरिष्ठ कार्यकर्ता,कपुरचंद गुप्ता, शत्रुघ्न गौतम सेक्टर अध्यक्ष, श्रीमती गुलाबी देवी,मीरा देवी, अमरावती देवी, चन्दा देवी मुनरा देवी,मंजू देवी राहुल कुमार, राजमणि,धीरज कुमार, विवेक कुमार कलक्टर रामसजीवन, कन्हैयालाल गौतम,मालगुजार बनवासी आदि लोग मौजूद रहे, उपस्थित सभी साथियों ने गगन भेदी नारा लगाते हुए हुंकार भरी, बीएसपी की क्या पहचान नीला झण्डा हाथी निशान, परम् पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी अमर रहें, मान्यवर मसिहां श्री कांशीराम साहब जी अमर रहें, आदरणीया बहन जी जिन्दाबाद, आदरणीय आकाश आनन्द जिन्दाबाद, बहुजन समाज पार्टी जिन्दाबाद, जयभीम जयभारत जय संविधान।
रिपोर्टर : जयशंकर
No Previous Comments found.