राहुल गांधी के समर्थन में जाने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी हाउस अरेस्ट

भदोही : जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी को पुलिस ने हाउस किया। हाउस अरेस्ट होने पर ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने पहुँचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लेना लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत है। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को इस प्रकार रोकना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण। जिलाध्यक्ष के मुताबिक विरोध कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व ही पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। साथ में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्रा, जिला सचिव विशाल गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष सुरियावां सुरेश चौहान, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश पाल, नगर अध्यक्ष सुरियावां करन मौर्य, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जल्लू यादव, जिला सचिव धीरज पाल भी अपने-अपने आवासों पर नजरबंद रहे।

उन्होंने बताया कि जिला उपाध्यक्ष (संगठन) त्रिलोकीनाथ बिंद, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह 'टोनी' तथा नगर उपाध्यक्ष अनीश शेख को भी उनके आवास पर नजरबंद रखा गया।

वसीम अंसारी ने कहा कि हाउस अरेस्ट, मुकदमे, लाठीचार्ज और दमन से कांग्रेस का संघर्ष रुकने वाला नहीं है। कांग्रेस राहुल गांधी जी के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र, शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता की आवाज़ बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।

रिपोर्टर : जयशंकर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.