अवैध हथियार के साथ पकड़े गये दो शातिर चोर

भदोही :  संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को अंतर्जनपदीय दो शातिर चोरों इमरान पुत्र बाबू निवासी 60 फुटा रोड समर गार्डेन कालोनी थाना लिसाडीगेट मेरठ, शाकिर उर्फ अण्डा निवासी दरबार मोहल्ला कस्बा लावड थाना इंचौली मेरठ को गिरफ्तार कर 

कब्जे से 02 तमंचा, 02 खोखा व 02 अदद जिन्दा कारतूस, 4.84 ग्राम हेरोइन, 03 मोबाइल, 3600 नकद बरामद किया। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि
थाना औराई पर अंशु बरनवाल निवासी माधोसिंह खमरिया रोड द्वारा सूचित किया गया कि मैं  भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित करता हूं।  11-12 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि को करीब 2:30 बजे ग्राहक सेवा केन्द्र की छत की जाली तोड़कर चार लाख अस्सी हजार नकद चोरी कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे में दो अज्ञात व्यक्ति मुंह बांधकर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रचलित की। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर शातिर चोरों को उक्त माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्टर : जयशंकर यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.