एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने किया शराब व मांस के दुकानों की चेकिंग,सख्त हिदायत

भदोही : आगामी पवित्र श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भदोही जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन में उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण दीक्षित व क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा* द्वारा प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज पर्याप्त पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से कस्बा गोपीगंज स्थित देशी, विदेशी, बीयर व मॉडल शॉप आदि शराब की दुकानों तथा मीट/मांस की दुकानों को चेक किया गया। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली इन शराब व मांस की दुकानों की स्थिति को देखा गया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सेल्समैन, अनुज्ञापियों और दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान रूट से गुजरने वाले शिवभक्तों व कांवड़ श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए तथा मर्यादा बनाए रखी जाए।
चेकिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश:
1.दुकानों को ढकने के निर्देश: कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी शराब और मांस की दुकानों को शासन के मंशानुरूप तत्काल पर्दों या तिरपाल से बाहर से पूरी तरह कवर किया जाए।
2.मांस बिक्री पर पूर्ण रोक: कांवड़ मार्ग मांस की बिक्री या प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
3.समय का कड़ाई से पालन: सभी मदिरा दुकानें शासन द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर ही खुलेंगी और बंद होंगी। तय समय के बाद बिक्री पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी।
4.दुकान के बाहर जमावड़े व गंदगी पर रोक: दुकानों के आसपास या सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग, जमावड़ा या खुले में मदिरापान नहीं होना चाहिए। 
चेकिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज को पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार कांवड़ मार्गों, संवेदनशील स्थलों और बाजारों में गश्त व निगरानी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रिपोर्टर : संजय श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.