जीवनदीप इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली
भदोही : भदोही स्थित जीवनदीप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के 356 छात्र-छात्राओं ने 'एनकॉर्ड (NCORD)' एवं 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और नशा विरोधी स्लोगन लेकर जनमानस को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को 'नशा मुक्त परिसर एवं नशा मुक्त भारत' की शपथ भी दिलाई गई।
रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

No Previous Comments found.