कुशियरां में तेज रफ्तार कार का कहर, दो लोग गंभीर घायल
भदोही : नगर के कुशियरां क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। हादसे में बाइक और साइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद सड़क पर जा रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में लेते हुए काम पर जा रहे साइकिल सवार को भी टक्कर मार दी।
रिपोर्टर : अवधनाथ यादव
No Previous Comments found.