सड़क हादसे में आरक्षी राजकुमार भारती की मौत, पुलिस विभाग ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

भदोही : सड़क दुर्घटना में भदोही पुलिस के आरक्षी नागरिक पुलिस राजकुमार भारती का असामयिक निधन हो गया। हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे थाना भदोही क्षेत्र के मोढ़ चौकी के समीप हुआ। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आरक्षी की मौत हो गई।

आरक्षी नागरिक पुलिस राजकुमार भारती पुत्र दर्शन प्रसाद, उम्र करीब 34 वर्ष, गांव- सिद्धाऐहलासपुर थाना मधुबन गृह जनपद- मऊ (उ0प्र0), चयन वर्ष-2016  क्षेत्राधिकारी कार्यालय भदोही में नियुक्त थे। उनके असामयिक निधन की सूचना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.