मुसहरों की कृषि आवंटन भूमि पर दबंगों का कब्जा, पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार

भदोही : भदोही जिले में मुसहर समुदाय के लोगों को कृषि कार्य के लिए आवंटित की गई जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें प्रशासन द्वारा कृषि के लिए भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर खेती करने से रोका जा रहा है।

पीड़ितों ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करते हुए आवंटित भूमि को कब्जामुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

रिपोर्टर : संजय श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.