संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, LKG छात्र ने फहराया तिरंगा

भदोही : संत विवेकानंद उoमाo विद्यालय में स्वतंत्रता समारोह 15 अगस्त के पावन अवसर पर  संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेराई गोपीगंज भदोही में  स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है।

सर्वप्रथम विद्यालय के सर्वेसर्वा प्रधानाचार्य महोदय ने सभी को संबोधित करते हुए , स्वतंत्रता पर विचार रखे तत्पश्चात् LKG के छात्र द्वारा ध्वज फहराया गया। तथा भारत माता की जय के साथ सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
 विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों द्वारा एक - एक करके सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी हुई। बीच में प्रधानाचार्य अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिस तरह से तिरंगा पवित्र होता हैं ठीक उसी तरह से बच्चों मन भी ईश्वर के समान पवित्र है इसलिए LKG के छात्र आशु तिवारी द्वारा ध्वज फहराया गया।

 विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि विश्व उन्हीं का सुनेगा जिनके पास शक्ति है,आज हमारा देश शक्ति सम्पन्न देशों की गिनती में एक है।  हमारा देश धर्म प्राण देश है,  हमारा देश ऋषियों मुनियों का देश है,हमारे देश को स्वतंत्रत कराने में भारत के महान सपूतों ने प्राणों की बाजी लगाकर भारत देश को स्वतंत्रत कराया।  आज उन्हीं के त्याग और बलिदान को स्मरण करने के लिए यह कार्यक्रम सम्पन्न कराए जाते हैं।

अंत में प्रधानाचार्य जी ने विद्यार्थियों से कहा यदि ऐसे महापुरुष बन नहीं सकते है , तो उनके आदर्शों पर तो चल सकते है। वन्दे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति कर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।प्रधानाचार्य महोदय द्वारा सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

रिपोर्टर : संतोष मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.