पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार भदोही

भदोही - न्यायालय विंध्याचल मण्डल के अपीलीय निर्णय और तहसीलदार औराई के पत्र के अनुपालन में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम लालानगर टोल प्लाजा के पास पहुँची थी। वहाँ सरकारी कार्य के अनुपालन के दौरान विपक्षीगणों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाई गई और संयुक्त टीम पर जान से मारने की नीयत से विभिन्न तरीकों से प्रहार किया गया। एसपी अभिनव त्यागी के मुताबिक मामले के वांछित आरोपियों को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा दुर्गागंज तिराहे से शिवशंकर बिन्द, बुद्ध राम बिन्द,रविशंकर बिन्द को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान न्यायालय किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्रनाथ यादव, नथुनी सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, बैरिस्टर सिंह, संजय सरोज, दिलीप कुमार, सुभाष, कंचन सिंह, मीरा यादव, अकांक्षा, सोनिका, सपना यादव शामिल थे।

रिपोर्टर - संजय श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.