ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, सचिव को नोटिस

भदोही- जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को विकासखंड औराई की ग्राम पंचायत उगापुर स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने और कूड़े का समुचित निस्तारण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।

निरीक्षण में फर्श व दीवारों की खराब स्थिति और कूड़े के व्यवस्थित निस्तारण में लापरवाही सामने आई। इस पर ग्राम पंचायत सचिव अनुपम द्विवेदी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खंड विकास अधिकारी औराई को केंद्र की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार कराने को कहा गया।

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों पर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर नियमित एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वच्छता एवं कूड़ा निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.