ब्लॉक प्रमुख औराई से जदयू पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार मुलाकात सौंपा ज्ञापन
औराई भदोही। आज औराई ब्लॉक प्रमुख श्री बृजमोहन मिश्रा विकास से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) भदोही के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन भी सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू भदोही के जिला प्रमुख महासचिव परवेज हसन शिबू ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अभिनय कुमार श्रीवास्तव, जिला महासचिव अबरार अली, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू सरोज एडवोकेट, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवी प्रताप/देवी प्रसाद गुप्ता सहित लक्ष्मण यादव, सोनू सरोज, अरविंद समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर - अवधनाथ यादव
No Previous Comments found.