जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
भदोही : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कलेक्ट्रेट में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की वैधता अवधि की जांच की तथा सभी उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला, उप निदेशक कृषि, चकबंदी अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय, जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संजय श्रीवास्त

No Previous Comments found.