ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे पहुंचे गेराई स्थित संत विवेकानंद विद्यालय, शिक्षक निर्वाचन में डॉ. प्रमोद मिश्रा के समर्थन की अपील
भदोही : ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे पहुंचे संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गेराई गोपीगंज,वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 के संदर्भ में डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के प्रचार अभियान के सिलसिले में ज्ञानपुर के विधायक विपुल दुबे संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गेराई, गोपीगंज पहुंचे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय त्रिपाठी ने विधायक विपुल दुबे का स्वागत किया। विद्यालय परिसर में शिक्षक निर्वाचन से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के प्रचार अभियान के सिलसिले में भी बातचीत की गई।
विधायक के विद्यालय आगमन के दौरान शिक्षकों से जुड़े मुद्दों और शिक्षक निर्वाचन को लेकर संवाद हुआ।
अंत में विधायक विपुल दूबे जी सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षक संघ और बेहतर शिक्षा के लिए डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा को अपना 1 मत देकर विजयी बनावें।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : डी.के मिश्र

No Previous Comments found.