श्रद्धा और विश्वास से पूजित मां जगत जजनी जगदम्बा.

भदोही : डीघ के तुलसीपट्टी भरद्वार मे श्री दुर्गा सेवा समिति और नव ज्योती मित्र मंडल के सानिध्य मे भब्य पूजा पंडाल का आयोजन विगत 27वर्षो से होता आ रहा है.इस वर्ष भी हर्षोल्लास से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है जिसमे सभी ग्रामवासी माता की आरतीपूजन कर पूण्य अर्जित कर रहे है.इसी कड़ी मे आज आजाद दूबे का आगमन हुआ.जो विधानसभा चुनाव प्रत्याशी है जिनके पंडाल पहुंचने पर स्वागत किया गया. और मां की आरती मे भी सम्मलित हुए.भाव से आरती के बाद सम्बोधित करते हुए आजाद दूबे ने कहा इस गांव ने जो प्यार हमे दिया है उसका ऋणि रहूगा.कार्यक्रम के आयोजक हेमन्त शुक्ला (मुन्ना)रवि खत्री पिंटू शुक्ला अमित शुक्ला पवन शुक्ला मुन्नाशुक्ला गायक और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे.

रिपोर्टर : संतोष मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.