दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर उपायुक्त मो० जावेद हुसैन एवं पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने मुरहू में किया फ्लैग मार्च

खूँटी : बैंक मोड़ से सीएससी मोड़ तक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील  दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व-2026 के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त मो० जावेद हुसैन एवं पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में मुरहू में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च बैंक मोड़, मुरहू से सीएससी मोड़, मुरहू तक निकाला गया।

इस दौरान अधिकारियों ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं अफवाहों को साझा करने से बचने का अनुरोध किया। किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर देने की अपील की गई। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.