गोपीगंज में चांद बाबू की नानी मेहरुन्निशा का इंतकाल, फूलबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक
भदोही - गोपीगंज के चुड़िहारी मोहल्ला निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चांद बाबू की नानी मेहरुन्निशा का 65 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। उनके पति का नाम मोहम्मद सलीम है। मेहरुन्निशा के इंतकाल की खबर से परिवार और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें गोपीगंज के फूलबाग स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान परिजनों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अल्लाह मरहूमा की मगफिरत फरमाए और परिवार को इस दुख की घड़ी में सब्र अता करे। आमीन।
रिपोर्टर - अवधनाथ यादव

No Previous Comments found.