संत विवेकानंद में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
गोपीगंज, भदोही : संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गेराई, गोपीगंज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय त्रिपाठी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रधानाचार्य अजय त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के महान प्रतीक थे। देश की रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन त्याग, साहस, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, आपसी सद्भाव और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए किया गया।
रिपोर्टर : डी के मिश्र

No Previous Comments found.