औराई रोजगार मेले में 427 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर

भदोही - औराई विधानसभा क्षेत्र के श्री काशी राज इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 427 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। मेले में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जबकि करीब 950 युवाओं ने पंजीकरण कर साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

विधायक दीनानाथ भास्कर ने फीता काटकर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से 15 चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार सहित सेवायोजन विभाग, कौशल विकास मिशन और विद्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर - अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.