सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी

भदोही : भदोही में 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़े का सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। उन्होंने जागरूकता बाइक रैली एवं प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों ने लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।

एआरटीओ राम सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल अभियान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक बनाएं।

रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.