भागम भाग 2 में डबल रोमांस का तड़का.. अक्षय कुमार संग नजर आ सकती हैं ये दो हसीनाएं

BY-UJJWAL SINGH

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एक तरफ वे Bhoot Bangla के जरिए निर्देशक Priyadarshan के साथ 16 साल बाद वापसी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म Bhagam Bhag 2 को लेकर भी नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. ताजा खबरों के मुताबिक, इस बार अक्षय कुमार फिल्म में एक नहीं बल्कि दो अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमाते नजर आ सकते हैं.

Akshay Kumar to reunite with Govinda and Paresh Rawal for Bhagam Bhag 2?  Report

 इन दो अभिनेत्रियों संग जमेगी अक्षय की जोड़ी           

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की फीमेल कास्टिंग में दो नाम तेजी से चर्चा में हैं  मिनाक्षी चौधरी  और आयेशा खान .  कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी में इन दोनों का किरदार बेहद अहम होगा और अक्षय कुमार के साथ रोमांटिक एंगल भी देखने को मिलेगा. यानी इस बार कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस का डबल डोज भी मिलने वाला है. मनोज बाजपेयी की एंट्री, गोविंदा आउट. इस सीक्वल में जहां Paresh Rawal की वापसी तय मानी जा रही है, वहीं एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा। इस बार Govinda फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह दमदार अभिनेता Manoj Bajpayee की एंट्री हुई है। हालांकि, मनोज बाजपेयी के अपोजिट किस अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है.

Bhagam Bhag 2 | അയേഷാ ഖാനും മീനാക്ഷി ചൗധരിയും അക്ഷയ് കുമാറിന്റെ നായികമാർ;  പ്രിയദർശൻ ചിത്രത്തിന് രണ്ടാംഭാഗം വരുന്നു | Ayesha Khan and Meenakshi  Chaudhary locked as ...

नई कहानी, लेकिन वही क्लासिक फील

बताया जा रहा है कि ‘भागम भाग 2’ की कहानी गलत पहचान, जबरदस्त कन्फ्यूजन और क्लासिक कॉमेडी-ऑफ-एरर्स से भरपूर होगी. फिल्म का निर्देशन Raj Shandilya कर रहे हैं. मेकर्स की कोशिश है कि नई कहानी के बावजूद 2006 में आई सुपरहिट फिल्म Bhagam Bhag की आत्मा को बरकरार रखा जाए. गौरतलब है कि ओरिजिनल फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था और यह फिल्म आज भी बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है.

भागम भाग 2' में दो हिरोइनों के साथ इश्क लड़ाएंगे अक्षय कुमार? जानें कौन हैं  वो अभिनेत्रियां; सामने आई अपडेट - Akshay Kumar Will Romance With Two  Actress Meenakshi ...

अब सबकी नजरें सीक्वल पर

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘भागम भाग 2’ दर्शकों को फिर से हंसी के ठहाकों से लोटपोट कर पाएगी? क्या अक्षय कुमार का डबल रोमांस दर्शकों को पसंद आएगा? फिलहाल तो फिल्म को लेकर बज बना हुआ है और फैंस बेसब्री से इसके ऑफिशियल ऐलान और रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं. बॉलीवुड में जब खिलाड़ी कुमार हों, तो एंटरटेनमेंट की गारंटी तो बनती ही है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.