चांदन पीएचसी में कार्यरत एएनएम व सीएचओ ने बायोमेट्रिक उपस्थित प्रणाली के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
बांका - जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में शनिवार को प्रखंड के तमाम कार्यरत एएनएम व सीएचओ ने बायोमेट्रिक उपस्थित प्रणाली के विरोध में एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान तमाम स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आने जाने में होने वाली परेशानियों को अधिकारियों के समक्ष रखा है।
धरना में उपस्थित सुधा कुमारी, संगीता कुमारी, कमल कुमारी, इंदु देवी पूर्णिमा कुमारी सीएचओ आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों से आने वाली एएनएम को चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर बायोमेट्रिक हाजरी लगाने के लिए निर्धारित स्थान तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों होती है। आवागमन की उचित सुविधा नहीं होने के कारण समय पर उपस्थिति दर्ज कराना मुश्किल हो जाएगी
वर्तमान विभागीयआदेश के मुताबिक सरकार ने बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान की व्यवस्था की है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रोजाना केंद्र तक पहुंच कर हाजिरी लगाना व्यावहारिक रूप से कठिन है। क्योंकि मेरा क्षेत्र टहकवानी है कि जो प्रखंड मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर अवस्थित है। जहां सुबह 10:00 बजे चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर बायोमेट्रिक लगाना फिर शाम 4:00 बजे बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाना संभव नहीं है। क्योंकि क्षेत्र में आवागमन के लिए वाहन हमेशा मिलती नहीं है। और अगर कभी कभार मिल भी जाती है, तो समय पर हम उपस्थित नहीं हो पाऊंगी। ऐसी स्थिति में मेरी अनुपस्थिति में कार्यरत रहने के बावजूद वेतन हमें नहीं मिल पाएगा।
एएनएम सुनीति कुमारी ने बतायी कि मैं सूईया उपस्वास्थ्य केंद्र से हूं। लेकिन मुझे सुईया से 25 किलोमीटर दूर जाकर काम करना पड़ता है। और मुख्यालय से लगभग 70 से 75 किलोमीटर पड़ता है। मेरे जैसे कई एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी दूधराज के ग्रामीण इलाकों से ड्यूटी पर आते हैं जहां से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए नियमित यातायात उपलब्ध नहीं है। वाहन न मिलते हैं, आने जाने में अधिक समय लगने से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने में समस्या आती है। जिससे उन्हें अनावश्यक मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्यकर्मियों के प्रखंड अध्यक्ष एएनएम सुधा कुमारी ने चांदन पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ रजनीश कुमार को ज्ञापन देते हुए कही कि सरकार और विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्र में तैनात एएनएम की व्यवहारिक कठिनाइयों को देखते हुए बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए जाएं उन्होंने ऐसी व्यवस्था की अपील की जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर न पड़े, और कर्मियों को भी आवश्यक परेशानी न हो। उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति को लेकर जारी आदेश से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, संबंधित अधिकारियों से उचित पहल करने की मांग की है। उनकी समस्याओं का समाधान होने तक वे विरोध जारी रखें।
रिपोर्टर -राकेश कुमार बच्चू
No Previous Comments found.