लखनऊ में डॉ. प्रियंका मौर्य के नेतृत्व में "जन आक्रोश रैली"
लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ. प्रियंका मौर्य के नेतृत्व में लखनऊ में एक विशाल "जन आक्रोश रैली" का आयोजन किया गया। इस रैली में भारी संख्या में नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया, जिन्होंने सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर परोसी जा रही अश्लील और विकृत सामग्री के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
रैली को संबोधित करते हुए डॉ. प्रियंका मौर्य ने कहा कि आज सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक बड़ा हिस्सा बेलगाम हो गया है और हमारे घरों में अश्लीलता और गंदी सामग्री परोस रहा है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी रात-रात भर इस गंदगी में डूबी रहती है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यह हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों के विरुद्ध है और हमारे सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर रहा है।
डॉ. मौर्य ने "युवा जागरण मंच" के "स्वच्छ साइबर भारत के लिए डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक करने हेतु विनम्र निवेदन" का समर्थन करते हुए कहा कि अब इस विकृति के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का समय आ गया है। उन्होंने सरकार से कई मांगों को तत्काल लागू करने का आह्वान किया..
डॉ. मौर्य ने कहा कि यह रैली सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है जो तब तक जारी रहेगा जब तक कि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता और एक स्वच्छ साइबर भारत का निर्माण नहीं हो जाता। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से इस लड़ाई में एकजुट होने और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील की। रैली में उपस्थित नागरिकों ने भी सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर अनियंत्रित कंटेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और "स्वच्छ साइबर भारत" के निर्माण के लिए हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया।


No Previous Comments found.