सऊदी से बहरीन तक… ईरान का बड़ा हमला, मिडिल ईस्ट के 7 देशों में दहशत
मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने एक बड़े सैन्य अभियान के तहत एक साथ कई देशों में हमले किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए उन ठिकानों को निशाना बनाया है, जहां अमेरिकी सैन्य मौजूदगी है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
इजराइल पर मिसाइलों की बारिश
सबसे पहले ईरान ने इजराइल के तेल अवीव और अन्य इलाकों की ओर मिसाइलें दागीं। हमले के बाद सायरन बज उठे और आपातकाल जैसी स्थिति बन गई। कई इलाकों में लोगों को बंकरों में जाने की सलाह दी गई।
बहरीन में अमेरिकी नेवल बेस निशाने पर
बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसैनिक अड्डे को भी निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि वहां जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
यूएई के अबू धाबी में हमला
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर भी मिसाइल दागी गईं। हमले के बाद एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया।
कतर में दोहा पर खतरा
कतर की राजधानी दोहा में मौजूद अमेरिकी बेस को निशाना बनाया गया। हमले के बाद कई उड़ानों पर असर पड़ा और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
सऊदी अरब में रियाद पर वार
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमले की खबर है। सऊदी प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
जॉर्डन और कुवैत भी निशाने पर
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य मुख्यालय के आसपास धमाकों की सूचना है। वहीं कुवैत में भी अमेरिकी बेस को टारगेट किया गया।
क्यों भड़का संघर्ष?
माना जा रहा है कि यह हमला अमेरिका और उसके सहयोगियों की कार्रवाई के जवाब में किया गया है। ईरान ने संकेत दिया है कि अगर उसके खिलाफ कदम जारी रहे तो वह और बड़े हमले कर सकता है।
इन हमलों के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। कई देशों ने एयरस्पेस बंद कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात नहीं संभले तो यह संघर्ष व्यापक युद्ध का रूप ले सकता है।स्थिति तेजी से बदल रही है और आने वाले दिनों में इस टकराव के और गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

No Previous Comments found.