रात में नींद नहीं आती? शास्त्रों का 5-मिनट फॉर्मूला बदल सकता है आपकी जिंदगी

आज के समय में बेडटाइम का मतलब सिर्फ सोना नहीं रह गया है, बल्कि मोबाइल पर रील्स और OTT कंटेंट स्क्रॉल करना बन गया है. Gen-Z से लेकर कामकाजी लोगों तक, हर कोई इस “डिजिटल इंसोम्निया” का शिकार हो रहा है। रात के 2–3 बजे तक फोन की नीली रोशनी में डूबे रहना अब आम बात हो गई है, लेकिन इसका असर हमारी नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से पड़ रहा है.

क्यों नहीं छूटती फोन की आदत?

इसके पीछे सिर्फ आदत नहीं, बल्कि एक साइकोलॉजिकल और बायोलॉजिकल कारण है.हर नई रील देखने पर दिमाग में डोपामिन रिलीज होता है, जिससे बार-बार देखने की इच्छा बढ़ती है. वहीं, स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट शरीर के मेलाटोनिन हार्मोन को दबा देती है, जो नींद के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा, दिनभर का तनाव और ओवरथिंकिंग रात में दिमाग को शांत नहीं होने देते.

शास्त्रों में छिपा है समाधान

भारतीय परंपरा में नींद को केवल आराम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का समय माना गया है. एक प्राचीन मंत्र बताया गया है, जिसे सोने से पहले स्मरण करने से मन शांत होता है:

“रामं स्कन्दं हनुमन्तं वैनतेयं वृकोदरम्।
शयने यः स्मरेन्नित्यं दुःस्वप्नस्तस्य नश्यति॥”

इसका अर्थ है कि जो व्यक्ति सोने से पहले भगवान राम, कार्तिकेय, हनुमान, गरुड़ और भीम का स्मरण करता है, उसके बुरे सपने और मानसिक भय (Overthinking) दूर हो जाते हैं.

कैसे मदद करता है यह मंत्र?

मंत्र जाप दिमाग की तेज तरंगों को धीमा कर देता है, जिससे मन शांत अवस्था में पहुंचता है. यह एक तरह की मानसिक थेरेपी की तरह काम करता है. इससे तनाव हार्मोन कम होता है और आप डिजिटल दुनिया से हटकर खुद से जुड़ते हैं.

आज से अपनाएं ये 5 आसान आदतें....

  • सोने से 10 मिनट पहले फोन दूर रख दें
  • हाथ-पैर धोकर शरीर को रिलैक्स करें
  • 3 या 11 बार मंत्र का जाप करें
  • गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें
  • किसी सकारात्मक विचार के साथ सोएं

रील्स का क्षणिक आनंद आपकी नींद और मानसिक शांति से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है. अगर आप सच में सुकून भरी नींद चाहते हैं, तो इस सरल शास्त्रीय विधि को अपनाएं। छोटी-सी आदत बदलाव आपके जीवन में बड़ा अंतर ला सकती है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.