क्या आप भी बच्चों पर थोप रहे हैं नियम? Sania Mirza की सोच बदल देगी आपकी पेरेंटिंग
आज के बदलते दौर में पेरेंटिंग का तरीका तेजी से बदल रहा है. जहां पहले बच्चों पर सख्त नियम और अनुशासन थोपे जाते थे, वहीं अब समझ, संवाद और लचीलापन ज्यादा अहम हो गया है. इसी सोच को टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बेहद सरल लेकिन गहराई से समझाया है—उनके अनुसार बच्चों की परवरिश का कोई एक तय तरीका नहीं होता, सबसे जरूरी है कि बच्चा खुश और स्वस्थ रहे.
हर परिवार अलग, इसलिए तरीका भी अलग
सानिया मिर्जा का मानना है कि हर परिवार की परिस्थितियां और सोच अलग होती है। ऐसे में एक ही पेरेंटिंग स्टाइल सभी पर लागू नहीं किया जा सकता. उनके अपने अनुभव भी यही बताते हैं कि एक पब्लिक फिगर होने के बावजूद उन्होंने मां की भूमिका को अपनी परिस्थितियों के अनुसार ढाला। आज के समय में पेरेंटिंग को व्यक्तिगत नजरिए से देखना ही सही दिशा मानी जा रही है.
सख्ती नहीं, समझ और संवाद जरूरी
पहले जहां बच्चों पर अनुशासन और नियमों का दबाव ज्यादा होता था, वहीं अब उनकी भावनाओं को समझना जरूरी माना जा रहा है. जब माता-पिता बच्चों से खुलकर बात करते हैं और उन्हें समझने की कोशिश करते हैं, तो बच्चे खुद को सुरक्षित और महत्वपूर्ण महसूस करते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है.
परवरिश एक की नहीं, दोनों की जिम्मेदारी
आज के दौर में माता-पिता दोनों काम करते हैं, इसलिए बच्चों की जिम्मेदारी भी साझा होनी चाहिए. जब दोनों मिलकर बच्चों की देखभाल करते हैं, तो इससे परिवार में संतुलन बना रहता है और बच्चों का जुड़ाव भी मजबूत होता है.
हर बच्चा अलग, इसलिए लचीलापन जरूरी
हर बच्चे की सोच, आदतें और जरूरतें अलग होती हैं. ऐसे में एक ही नियम सभी पर लागू करना सही नहीं है. पेरेंटिंग में लचीलापन रखने से माता-पिता हर स्थिति के अनुसार खुद को ढाल सकते हैं और बच्चे को बेहतर भावनात्मक सहारा दे सकते हैं.
आज के समय में पेरेंटिंग को लेकर कई तरह की सलाह मिलती है, जिससे भ्रम होना स्वाभाविक है. लेकिन यह समझना जरूरी है कि कोई एक सही तरीका नहीं होता. असली मकसद है बच्चे को खुश, सुरक्षित और आत्मविश्वासी बनाना. यही सोच आधुनिक पेरेंटिंग की सबसे बड़ी ताकत है.


No Previous Comments found.