ममता बनर्जी पेंशन: चुनावी हार के बाद कितनी मिलेगी पेंशन, क्या कहते हैं नियम?
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई. इस राजनीतिक बदलाव के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि चुनाव में हार के बाद Mamata Banerjee को कितनी पेंशन मिलेगी और इसके क्या नियम हैं.
क्या ममता बनर्जी पेंशन लेंगी?
दिलचस्प बात यह है कि कई सरकारी पेंशन के लिए पात्र होने के बावजूद ममता बनर्जी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह कोई वेतन या पेंशन स्वीकार नहीं करेंगी. हालांकि, यह उनका निजी निर्णय है, क्योंकि कानून के तहत वह सभी लाभों की पूरी तरह हकदार हैं.
सांसद पेंशन: सबसे बड़ा हिस्सा
ममता बनर्जी सात बार सांसद रह चुकी हैं. मौजूदा नियमों के अनुसार, कम से कम 5 साल का कार्यकाल पूरा करने पर हर महीने ₹31,000 की बेसिक पेंशन मिलती है. इसके अलावा हर अतिरिक्त वर्ष के लिए ₹2,500 प्रति माह जुड़ता है। उनके लगभग 25–30 साल के संसदीय कार्यकाल को देखते हुए उनकी सांसद पेंशन ₹80,000 से ₹1,00,000 प्रति माह के बीच हो सकती है.
विधायक और मुख्यमंत्री के तौर पर लाभ
सांसद रहने के अलावा ममता बनर्जी विधायक और मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं. पश्चिम बंगाल में पूर्व विधायकों को उनके वेतन के आधार पर पेंशन दी जाती है, जहां वर्तमान वेतन पैकेज करीब ₹1.21 लाख प्रति माह है. हालांकि पेंशन की गणना अलग तरीके से होती है. इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें जीवन भर चिकित्सा सुविधाएं, Z+ सुरक्षा, स्टाफ और दफ्तरी सहायता जैसे विशेष लाभ मिलते हैं.
दोहरी पेंशन के नियम
भारत में यदि कोई व्यक्ति सांसद और विधायक दोनों रह चुका हो, तो उसे एक ही पेंशन चुननी होती है—जो अधिक हो. ममता बनर्जी के मामले में सांसद पेंशन ज्यादा फायदेमंद है.
अगर ममता बनर्जी पेंशन लेने का फैसला करतीं, तो उन्हें हर महीने ₹1 लाख से अधिक की पेंशन के साथ कई सरकारी सुविधाएं मिल सकती थीं. लेकिन उन्होंने अब तक इन लाभों को न लेने का फैसला किया है, जो उनकी व्यक्तिगत पसंद को दर्शाता है.

No Previous Comments found.