बंगाल में सत्ता परिवर्तन का नया चेहरा: अब CM शुभेंदु अधिकारी!
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। बीजेपी के दिग्गज नेता Suvendu Adhikari ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य की सत्ता संभाल ली। जैसे ही राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह खत्म हुआ, पूरे बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब उसी बंगाल के मुख्यमंत्री बन चुके हैं, जहां उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को मात देकर राजनीतिक इतिहास रच दिया था। बीजेपी की इस जीत ने बंगाल की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया है।
अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है — आखिर बंगाल के नए मुख्यमंत्री को कितनी सैलरी मिलेगी? कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी? और कितनी है उनकी कुल संपत्ति?
CM बनने के बाद कितनी होगी सैलरी?
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की सैलरी किसी बड़े कॉर्पोरेट पैकेज से कम नहीं मानी जाती। रिपोर्ट्स के मुताबिक बंगाल के CM को हर महीने करीब 2.10 लाख रुपए वेतन मिलता है।
यह रकम कई हिस्सों में बंटी होती है।
सबसे पहले विधायक के तौर पर मिलने वाला वेतन, फिर मुख्यमंत्री पद का विशेष वेतन और उसके बाद अलग-अलग भत्ते।
मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें लगभग 50 हजार रुपए बेसिक वेतन मिलता है, जबकि CM पद की जिम्मेदारियों के लिए करीब 51 हजार रुपए अतिरिक्त दिए जाते हैं। इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, कंपंसेटरी अलाउंस और अन्य सरकारी सुविधाएं जोड़ने के बाद कुल सैलरी करीब 2.10 लाख रुपए तक पहुंच जाती है।
सिर्फ सैलरी नहीं… मिलेंगी VIP सुविधाएं भी
मुख्यमंत्री की कुर्सी के साथ सिर्फ ताकत नहीं, कई हाई-प्रोफाइल सुविधाएं भी आती हैं।
अब शुभेंदु अधिकारी को कोलकाता में एक शानदार सरकारी बंगला मिलेगा। सुरक्षा के लिए बड़ा काफिला रहेगा और आने-जाने के लिए सरकारी गाड़ी भी दी जाएगी।
इसके अलावा:
सरकारी बैठकों और मेहमानों के स्वागत के लिए हॉस्पिटैलिटी अलाउंस
विधानसभा बैठकों में शामिल होने पर सिटिंग अलाउंस
क्षेत्र और कार्यालय प्रबंधन के लिए अलग भत्ता
सरकारी स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था
यानि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका पूरा प्रशासनिक सेटअप सरकार संभालेगी।
ममता को हराकर बने बंगाल के सबसे चर्चित नेता
शुभेंदु अधिकारी की सबसे बड़ी पहचान बनी नंदीग्राम की जीत। यही वो सीट थी जहां उन्होंने ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर दी और बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया।
दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़कर दोनों जगह जीत हासिल करना भी उनकी राजनीतिक ताकत को दिखाता है। बीजेपी ने इसी भरोसे के साथ उन्हें राज्य की कमान सौंपी है।
करोड़पति नहीं हैं शुभेंदु अधिकारी!
दिलचस्प बात ये है कि बंगाल के नए मुख्यमंत्री की नेटवर्थ सुनकर कई लोग चौंक सकते हैं।
चुनावी हलफनामे के अनुसार शुभेंदु अधिकारी की कुल संपत्ति करीब 85.87 लाख रुपए है। यानी उनकी नेटवर्थ करोड़ों में नहीं बल्कि लाखों में है।
उनकी चल संपत्ति में बैंक जमा, एलआईसी, पोस्ट ऑफिस निवेश और नकदी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास न तो कोई लग्जरी कार है और न ही भारी-भरकम ज्वेलरी।
वहीं अचल संपत्ति के तौर पर उनके पास घर, कृषि भूमि और नॉन एग्रीकल्चर जमीन मौजूद है।
बंगाल की राजनीति में नई शुरुआत
शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई है। बीजेपी इसे बंगाल में “नई शुरुआत” बता रही है, जबकि विपक्ष इसे आने वाले बड़े राजनीतिक संघर्ष की शुरुआत मान रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी बंगाल की राजनीति और विकास की दिशा को किस तरह बदलते हैं।

No Previous Comments found.