प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, सपा प्रमुख पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के छोटे परिवार पर एक बार फिर दुख का पहाड़ टूट पड़ा. छोटे भाई और बीजेपी नेता अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया. उनके निधन के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बड़े भाई अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी.

अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि.”

अखिलेश यादव वर्तमान में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) जा रहे हैं, जहां प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम होना है. उनके साथ उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

सैफई और इटावा में पसरा मातम

सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही इटावा और सैफई में शोक की लहर दौड़ गई. लोगों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके परिवार के सदस्य उन्हें याद रखने का काम कर रहे थे, लेकिन छोटे बेटे प्रतीक यादव की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया.

अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया

सिविल अस्पताल के एमएस डॉक्टर डीसी पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया. उनके साथ रिश्तेदार मौजूद थे.चिकित्सकों ने देखा कि उनके शरीर में कोई हरकत नहीं थी.

प्रतीक यादव का निजी और राजनीतिक जीवन

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. वह सक्रिय राजनीति में बहुत हद तक दूर रहे. इसी साल जनवरी में उन्होंने ऐलान किया था कि वह अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेंगे, लेकिन यह मामला आगे नहीं बढ़ा. हाल ही में प्रतीक और अपर्णा अपने बच्चों के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आए थे.

प्रतीक यादव के अचानक निधन ने उनके परिवार और समर्थकों में गहरे शोक का माहौल पैदा कर दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण का पता चलेगा.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.