भविष्य मालिका: प्राचीन ग्रंथ की सटीक भविष्यवाणियां और साल 2026 का महा-संकट
ओडिशा की पवित्र भूमि पर लगभग 500 से 600 साल पहले, यानी 15वीं और 16वीं शताब्दी के बीच, एक अद्भुत और रहस्यमयी ग्रंथ की रचना हुई थी, जिसे भविष्य मालिका कहा जाता है. यह ग्रंथ ताड़ के पत्तों पर प्राचीन उड़िया भाषा में लिखा गया और इसके लेखक ओडिशा के महान संत अच्युतानंद दास जी थे. संत अच्युतानंद दास ने इसे अपने चार परम सखाओं के साथ मिलकर लिखा, जिन्हें इतिहास में पंचसखा के नाम से जाना जाता है. इस ग्रंथ में सदियों पहले भविष्य की बातें देखी गई थीं, जो आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं.
सटीक भविष्यवाणियां
भविष्य मालिका ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, अंग्रेजों के क्रूर शासन, महात्मा गांधी के नेतृत्व और देश के विभाजन की घटनाओं का सटीक वर्णन किया था. इसके अलावा गांधीजी की हत्या की भविष्यवाणी भी ग्रंथ में दर्ज थी.
पुरी मंदिर से जुड़ी घटनाएं
ग्रंथ में बताया गया कि मंदिर के त्रिदेव के वस्त्र में आग लगेगी. यह घटना वास्तविकता में भी हुई.19 मार्च 2020 को पापनाशक एकादशी के दिन मंदिर का झंडा महादीप के पास जाकर जल गया, जो भविष्य मालिका में पहले से वर्णित था.
मंदिर के गुंबद और नीलचक्र पर गिद्धों के बैठने की घटना भी ग्रंथ में वर्णित थी.
मई 2019 में आए तूफान फानी के दौरान सुदर्शन चक्र टेढ़ा हो गया और प्राचीन बरगद का पेड़ गिर गया, जो कोरोना महामारी के प्रसार से जोड़ा गया.
साल 2026 और वैश्विक संकट
भविष्य मालिका के अनुसार साल 2026 दुनिया के लिए एक भयंकर परिवर्तन का समय होगा. वैश्विक स्तर पर युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं और आर्थिक संकट आम लोगों को प्रभावित करेंगे. महंगाई चरम पर होगी और पश्चिमी देशों में संघर्ष बढ़ सकता है.
भविष्य के संकेत
ग्रंथ में तीसरे विश्व युद्ध और कलयुग के अंत का उल्लेख है. साल 2025 से 2027 के बीच दुनिया भयंकर उथल-पुथल से गुजरेगी, और अंततः 2032 तक सतयुग की शुरुआत होगी.
भविष्य मालिका आज भी अपने सटीक तथ्यों और रहस्यमयी भविष्यवाणियों के कारण लोगों के विश्वास और जिज्ञासा का केंद्र बनी हुई है.


No Previous Comments found.