दिन में आग, रात में भी नहीं राहत! उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, डॉक्टरों ने दी गंभीर चेतावनी

राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। मई की तपती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि दिन में आसमान से आग बरस रही है, तो रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। लगातार बढ़ते तापमान ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मौसम विभाग दोनों की चिंता बढ़ा दी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार की गर्मी सिर्फ असहज नहीं, बल्कि जानलेवा साबित हो सकती है।

रात में भी नहीं मिल रही राहत

आमतौर पर गर्मियों में शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट आ जाती है, लेकिन इस बार हालात अलग हैं। दिल्ली और उत्तर भारत के कई शहरों में रात का तापमान भी 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इससे शरीर को खुद को ठंडा करने और रिकवर करने का समय नहीं मिल पा रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में रात का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कंक्रीट के जंगल बन चुके शहर दिनभर की गर्मी को रात में बाहर छोड़ते हैं, जिससे वातावरण और ज्यादा दमघोंटू हो जाता है।

कई राज्यों में रेड और येलो अलर्ट

आसमान से बरस रही 'आग'! UP-दिल्ली में पड़ रही हाहाकार मचाने वाली गर्मी,  तापमान ने

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि यहां गर्मी खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार अगले सात दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और गर्मी का यह प्रकोप जारी रह सकता है।

डॉक्टरों ने बताया कितना खतरनाक है यह मौसम

नोएडा के कैलाश अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. एके शुक्ला के मुताबिक, लगातार गर्म रातें शरीर के लिए बेहद खतरनाक हैं। इससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। खासकर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

खुद को ऐसे बचाएं

Coconut water with lemon juice is really healthy or not experts tells pros  and cons of this morning drink | नारियल पानी और नींबू: सुबह का ये जादुई  ड्रिंक क्या सच में

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग लगातार पानी पीते रहें और ओआरएस, नींबू पानी, छाछ व नारियल पानी का सेवन करें। बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें और सूती, हल्के रंग के कपड़े पहनें। खान-पान में तरबूज, खीरा और खरबूजा जैसे पानी वाले फलों को शामिल करें। यदि तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी या धड़कन तेज होने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.