Most Mango Producing State: भारत में सबसे ज्यादा आम उगाने वाला राज्य है उत्तर प्रदेश
भारत में गर्मियों का मतलब सिर्फ तपती धूप नहीं बल्कि फलों के राजा आम का इंतजार भी है. देश भर में लंगड़ा, चौसा, दशहरी और अल्फांसो जैसी बेहतरीन किस्में उपलब्ध होती हैं. दुनिया में आम के उत्पादन के मामले में भारत का कोई मुकाबला नहीं है और हर साल लगभग 230 लाख टन आम पैदा होते हैं। लेकिन भारत में सबसे ज्यादा आम कहां पैदा होता है, यह जानना दिलचस्प है.
उत्तर प्रदेश: आमों का गढ़

देश में सबसे ज्यादा आम उत्तर प्रदेश में उगाए जाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक यूपी देश के कुल आम उत्पादन का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा प्रदान करता है। हर साल यहां 45 से 60 लाख टन आम पैदा होता है. ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में यूपी में लगभग 61.47 लाख टन आम की पैदावार दर्ज की गई. गंगा के मैदानों की उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल जलवायु यहां के आमों के लिए उपयुक्त हैं.
यूपी का मुजफ्फरनगर जिला, जिसे आधिकारिक तौर पर 'मैंगो बाउल ऑफ इंडिया' कहा जाता है, इस उत्पादन में अहम भूमिका निभाता है. यह अकेले यूपी की कुल पैदावार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा देता है, यानी सालाना करीब 12 लाख टन आम. यहां उगाए जाने वाले दशहरी और चौसा आम अपनी मिठास के लिए प्रसिद्ध हैं.
अन्य प्रमुख जिले और निर्यात की चुनौतियां

उत्तर प्रदेश के अन्य जिले जैसे सहारनपुर, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, बागपत और प्रयागराज भी आम की खेती में योगदान देते हैं. हालांकि उत्पादन में नंबर 1 होने के बावजूद यूपी निर्यात में पीछे है। खराब सड़कें, कोल्ड स्टोरेज की कमी और आधुनिक पैकेजिंग का अभाव इसकी बड़ी बाधाएं हैं.
महाराष्ट्र का अंतरराष्ट्रीय सफलता का राज

निर्यात के मामले में महाराष्ट्र सबसे सफल राज्य है। यहां का अल्फांसो आम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है. मजबूत ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, बंदरगाहों की निकटता और आधुनिक कोल्ड स्टोरेज सुविधा इसे वैश्विक बाजार में आसान और सुरक्षित बनाती है.
अन्य राज्य और विविधता

आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात भी आम के बड़े उत्पादक हैं. इन राज्यों की अपनी खास किस्में हैं, जो भारत की विविधता को दर्शाती हैं. कुल मिलाकर, आम की खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाती है.
No Previous Comments found.