5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, जानिए वेन्यू, मेहमान और शादी की पूरी डिटेल

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी. बताया जा रहा है कि यह शादी बेहद सादगी और निजी अंदाज में आयोजित की जाएगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल होंगे. आइए जानते हैं इस शादी से जुड़ी सभी अहम जानकारियां.

मुंबई स्थित घर पर होगी शादी

सूत्रों के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को मुंबई स्थित आमिर के घर पर होगी. शादी का आयोजन पूरी तरह निजी रखा गया है, जिसमें परिवार के सदस्यों और बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी रहेगी. समारोह दिन के पहले हिस्से में आयोजित किया जाएगा.

रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर और गौरी

जानकारी के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट किसी भव्य समारोह की बजाय रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. दोनों ने अपनी शादी को सादगीपूर्ण रखने का फैसला किया है. इस खास मौके पर आमिर के तीनों बच्चे—बेटी इरा खान, बेटे जुनैद खान और आजाद खान—भी मौजूद रहेंगे और अपने पिता के इस नए सफर के गवाह बनेंगे.

100 से 150 मेहमान होंगे शामिल

सूत्रों के अनुसार, इस इंटीमेट वेडिंग में देशभर से करीब 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपने करीबी परिवारों को व्यक्तिगत रूप से जाकर शादी का निमंत्रण दिया है. हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री से किसी भी कलाकार या सेलिब्रिटी को इस समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है.

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं. उनका बैकग्राउंड फैशन और एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़ा रहा है। उन्होंने लंदन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स से पढ़ाई की है. वर्तमान में वह आमिर खान प्रोडक्शंस के प्रोडक्शन विंग के साथ काम कर रही हैं और लंबे समय से आमिर के करीब रही हैं.

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान

गौरी स्प्रैट से शादी आमिर खान की तीसरी शादी होगी. उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जो 2002 में खत्म हो गई. इस शादी से उनके दो बच्चे—इरा खान और जुनैद खान—हैं. इसके बाद 2005 में आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए. किरण और आमिर का एक बेटा आजाद खान है. अब आमिर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत गौरी स्प्रैट के साथ करने जा रहे हैं. हालांकि, शादी से जुड़ी यह जानकारी फिलहाल सूत्रों के हवाले से सामने आई है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.