जंतर-मंतर से संसद तक बवाल! बैरिकेड टूटे, लाठीचार्ज

दिल्ली का जंतर-मंतर सोमवार सुबह अचानक जंग के मैदान में बदल गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस ने मंच खाली कराया, टेंट उखाड़ दिए और पूरे प्रदर्शन स्थल को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के दौरान जबरदस्त धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज हुआ, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।

तनाव उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब सुबह करीब 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और संसद की ओर कूच कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ संसद मार्ग तक पहुंच गई। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और संसद की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई। मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

इधर, CJP का दावा है कि उसके नेता अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि किसी तरह की हिरासत नहीं हुई है।

सुबह 8 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन देखते ही देखते राजधानी के सबसे बड़े टकरावों में बदल गया। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.