नियुक्ति की मांग पर लखनऊ में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री आवास घेरा

 

लखनऊ में मंगलवार को 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर नजर आया। नियुक्ति की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों में दिव्यांग अभ्यर्थी भी शामिल रहे। माहौल उस वक्त और गरमा गया, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन,बेसिक शिक्षा  मंत्री संदीप सिंह का आवास घेरा

अभ्यर्थी लगातार नारे लगाते रहे—“ऐसी क्या मजबूरी है, आरक्षण की चोरी है” और “पिछड़ा आयोग ने माना है, आरक्षण घोटाला है।” इन नारों के जरिए प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Lucknow 69000 Teacher Recruitment Protest | Candidates Hunger Strike Warning

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने की कोशिश तेज की और कई अभ्यर्थियों को उठाकर वहां से ले जाया गया। नियुक्ति की मांग को लेकर हुए इस प्रदर्शन ने एक बार फिर 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती का मुद्दा सुर्खियों में ला दिया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.