भारत टैक्सी लॉन्च: महिलाओं के लिए ‘सारथी दीदी’ फीचर, सिर्फ महिला ड्राइवर करेंगी पिक-ड्रॉप
देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस भारत टैक्सी को औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है. दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस सेवा की शुरुआत की. यह कैब प्लेटफॉर्म जीरो कमिशन मॉडल पर आधारित है, जिससे ड्राइवरों को उनकी पूरी कमाई सीधे मिलेगी और यात्रियों को सर्ज प्राइसिंग व अतिरिक्त शुल्क से राहत मिलेगी.
महिला यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इसमें ‘सारथी दीदी’ नाम की विशेष सुविधा शुरू की गई है. इसके तहत महिलाएं यात्रा के लिए केवल महिला ड्राइवर चुन सकेंगी. इस पहल से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद सफर का विकल्प मिलेगा.
भारत टैक्सी ऐप में SOS अलर्ट, 24×7 हेल्पलाइन और बहुस्तरीय शिकायत निवारण व्यवस्था भी दी गई है. फिलहाल यह सेवा दिल्ली-एनसीआर और कुछ अन्य शहरों में शुरू की गई है, जिसे आने वाले समय में देशभर में विस्तार दिया जाएगा.

No Previous Comments found.