भारत बना विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था---2047 में हम बनेंगे विकसित राष्ट्र
भारत बना विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था---2047 में हम बनेंगे विकसित राष्ट्र
भारत एक देश ही नहीं एक धरोहर है जहाँ संस्कृति सभ्यता और आधुनिकता का संगम है। जहाँ हम अपनी देश की सभ्यता और संस्कृति करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ हम आधुनिकता के दौर में रोज नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र बनने की तरफ अग्रसर हैं। अभी तक हम केवल सैन्य ताकत के मामले में अमेरिका रूस और चीन के बाद नंबर चार पर काबिज हैं। अलग बात कहे दूध उत्पादकता की या गेंहू सहित अन्य खाद्यान उत्पादन की तो हम टॉप थ्री में अपना स्थान बनाये हुए हैं पर अगर बात क्षमताओं की करें तो हाल में किये गए ऑपरेशन सिन्दूर से हमने अपनी सैन्य तैयारी और बेहतर रणनीति का प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्व समुदाय को प्रभावित कर दिया है पर आज के दिन हम जो चर्चा करने जा रहे हैं वो बहुत अहम् मुद्दा है वो है भारत द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था में लम्बी और मजबूत छलांग लगाते हुए जापान जैसे विकसित देश को पीछे पछाड़ते हुए नंबर चार का स्थान ले लिया है।
और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के कई मायने है। आपको विस्तार से बता दूँ कि भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक और बड़ी छलांग लगाई है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवी आर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को इसकी घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। और यह गौरवान्वित करने वाला आंकड़ा किसी और संस्था का नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अभी हाल के ही आंकड़ों पर आधारित है
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमारी अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गई है भारत अब जापान से भी आगे निकल गया है।अब केवल विश्व समुदाय में अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। यदि भारत की आर्थिक प्रगति इसी रफ्तार से चलती रही तो आने वाले 2 से 3 वर्षों में भारत जर्मनी को पछाड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोषके अनुसार वर्तमान में भारत की प्रति व्यक्ति आय जो साल 2013-14 में 1,438 डालर थी अब बढ़कर से बढ़कर 2025 में 2,880 डालर हो गई है। और महज 12 साल में अगर दुगुनी हो गयी है तो अपने आपमें में ये बहुत बड़ी उपलब्धि है भले ही विपक्ष इस मामले पर भी राजनीति कर रहा हो सवाल उठा रहा हो पर वास्तिविकता कभी भी बदल नहीं सकती

No Previous Comments found.