जिलेभर में पुलिस का विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान, एसपी के निर्देशन में चला महाअभियान

भरतपुर : राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार भरतपुर जिले में मंगलवार को विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद (आईपीएस) के निर्देशन में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थाना परिसरों एवं पुलिस चौकियों में आयोजित किया गया।

अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त थानों, चौकियों एवं कार्यालय परिसरों में व्यापक साफ-सफाई की गई। इस दौरान जिला पुलिस के अधिकारी एवं जवानों ने स्वयं श्रमदान करते हुए कार्यालयों, परिसर, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।

 पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आमजन को भी साफ-सफाई अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि स्वच्छ कार्यालय, स्वस्थ वातावरण और बेहतर पुलिस सेवा के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। 

अभियान में सभी पुलिस कर्मियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखें और स्वच्छ भरतपुर-स्वस्थ भरतपुर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

रिपोर्टर : देवेन्द्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.