राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर भरतपुर में विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

भरतपुर : राजस्थान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को भरतपुर में विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया।बीडीए ऑडिटोरियम में आयोजित इस प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन संभागीय आयुक्त श्रीमती नलिनी कठोतिया ने किया।इस मौके पर संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने संयुक्त रूप से जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया।

प्रदर्शनी में राज्य सरकार के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

 विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, नगरीय एवं ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना तथा रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जा रही है। सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियां भी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहीं।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी और जनोन्मुखी प्रशासन के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने इसे जिले में हुए विकास कार्यों को एक मंच पर प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास बताया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, एडीएम घनश्याम शर्मा, एडीएम सिटी राहुल सैनी,

 जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

रिपोर्टर : देवेन्द्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.