बीडीए आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

भरतपुर : बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया द्वारा बुधवार को शहर मे कुम्हेर गेट से किसान भवन व मथुरा बाईपास गोलपुरा चौराहे से मण्डी गेट तक कराये जा रहे ड्रेन निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बहादुर सिंह अभियंता एवं दिनेश सहायक अभियंता विकास प्राधिकरण उपस्थित रहे। बीडीए आयुक्त ने कुम्हेर गेट चौराहे से तैयार किये गये वैकल्पिक रास्ते को सही तरीके से बनाये जाने व वैरिकेटिंग आदि लगाकर कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कार्य स्थल पर निर्माण कार्य के दौरान हो रही क्षतिग्रस्त पेयजल व अन्य सप्लाई लाइनों को तुरंत दुरूस्त या शिफ्ट किये जाने के निर्देश प्रदान किये। जिससे आमजन को पेयजल की सप्लाई सुचारू रूप से मिल सके। उन्होंने कार्य स्थल पर भरतपुर विकास प्राधिकरण के कार्य प्रगति बोर्ड व रूट डाइवर्जन संकेत आदि लगाने उपरांत ही कार्य किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। उन्होंने आमजन की सुविधा, कार्य की गुणवत्ता व विभिन्न एजैन्सीयों से समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किये गये। उक्त प्रदत्त निर्देशों अनुसार व कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र कराने हेतु निर्देश प्रदान किये गये जिससे शहर के आमजन को आ रही कठिनाईयों से निजात मिल सके।

रिपोर्टर  : देवेन्द्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.