वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भरतपुर : राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 26 जनवरी तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवासन की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में वीसी के माध्यम से संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, जिला कलक्टर कमर चौधरी सहित संबन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। 
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 23 जनवरी को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय गीत के महत्व के बारे विद्यार्थियों को जानकारी दी जायेगी। विद्यालयों में क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, पेंटिंग एवं भाषा प्रतियोगिताऐं आयोजित की जायेगी। 25 से 26 जनवरी तक राज सखी मेला स्थल विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में वंदे मातरम पर आधारित ऐतिहासिक फोटों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।
 इसी प्रकार 26 जनवरी को शास्त्री पार्क में भव्य सांध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकी थीम स्वतंत्रता का मंत्र- वंदे मातरम, समृद्धि का मंत्र आत्म निर्भर भारत होगा।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नीलिमा तक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : देवेन्द्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.