कृषक साथी सहायता योजना में सरोज देवी को मिला लाभ
भरतपुर : राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं इसके लिए ग्राम उत्थान शिविर में मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को राहत प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चलाये जा रहे ग्राम उत्थान शिविर इटामडा निवासी श्रीमती सरोज के लिए घर बैठे गंगा आने के समान साबित हुआ जब उसे कृषक साथी सहायता योजना में 2 लाख रूपये का चैक प्रदान किया तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि उसे घर बैठे समस्या का निराकरण कर सहायता राशि प्रदान की जायेगी। श्रीमती सरोज के पति की कृषि कार्य करते हुए मृत्यु हो जाने पर शिविर में कृषि विपणन बोर्ड के द्वारा मौके पर प्रस्ताव तैयार कर 2 लाख रूपये का चैक अधिकारियों के हाथों प्रदान करवाया।
भुसावर तहसील के गिरदावर सर्किल इटामडा में शनिवार को आयोजित शिविर में श्रीमती सरोज ने उनके पति की कृषि कार्य करते हुए मृत्यु हो जाने की जानकारी दी तो मौके पर ही शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी भुसावर द्वारा प्रस्ताव तैयार करवाकर कागजात की पूर्ति करवाई तथा 2 लाख रूपये का चैक प्रदान किया। चैक मिलने पर श्रीमती सरोज ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संवेदनशील सरकार ने उनकी पीड़ा को समझते हुए त्वरित राहत दी है इससे उसे बडी मदद मिलेगी।
रिपोर्टर : देवेन्द्र

No Previous Comments found.